फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर में बांटा जाएगा तंबुओं का शहर

विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले में लगने लगे तंबु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सेक्टर में बांटा जाएगा तंबुओं का शहर
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा इंतजामों का खाका खींच लिया है। सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए मेलाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा भी बनाया जाना है।
मंगलवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने सिविल चौकी इंचार्ज सुभाष धनकड़ को मेला प्रभारी तैनात किया है। सहायक के तौर पर विनोद कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही पुलिसकर्मियों को जिला पंचायत के साथ तालमेल स्थापित कर सेक्टर प्रणाली बनाने के लिए कह दिया गया है। मेला क्षेत्रफल के लिहाज से सेक्टर बना दिए जाएंगे। जिससे इन सेक्टरों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मी गश्त और निगरानी कर सकें। पीएसी, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइकों के लिए होगी अलग-अलग लेन
मेले में इस बार ट्रैफिक पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जा रही है। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मेले तक पहुंचने के लिए अलग-अलग दिशाओं से दो रास्ते बनवाए जा रहे हैं। इन रास्तों में भी ट्रैक्टर-ट्राली के लिए अलग, जबकि छोटे वाहनों के लिए अलग लेन बनाई जाएगी। जिससे जाम की समस्या पैदा ही न होने पाए। मेले में निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। जिसका कंट्रोल रूम विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में बनाए जाने वाले थाने मेें बनेगा। वहीं, ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जानी है। खासकर हुड़दंग मचाने वाले पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन

बनेगी कोविड हेल्प डेस्क
जिला पंचायत के एएमए श्याम बहादुर शर्मा के मुताबिक मेले में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। लोगों की एंटीजन जांच कराने के बाद ही आगे भेजा सके। मेले में आने वाले लोगों ने डोज लगवाई है या नहीं यह भी देखा जाएगा। बता दें कि इस बार मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें