‘बुखार, खांसी होने पर विद्यार्थियों को करें क्वारंटीन’
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय चांदपुर के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों को बुखार, खांसी की शिकायत पर तत्काल क्वारंटीन करने और अभिभावकों को सूचित करने के निर्देश दिए। स्कूल के अंदर और बाहर प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय सैंद्वार चांदपुर की प्रबंध समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जल्द ही वे विद्यालय का निरीक्षण करके सुविधाओं का मानक देखेंगे और बच्चों से संपर्क करेंगे। प्रधानाचार्य अनीता कुमार ने पूर्व में तैनात कि गए गए दो होमगार्ड की बाधित सेवाओं को एक अक्तूबर से शुरू करने, परिसर में सौर ऊर्जा की नौ स्ट्रीट लाइट और खेल परिसर में फिल्ड लाइट लगाने, गरम पानी के लिए 500 लीटर की क्षमता वाला गीजर लगवाने, अटल टिकरिंग प्रयोगशाला व भूगोल प्रयोगशाला के लिए दो कमरों का निर्माण कराने, कार्यक्रमों के लिए एक एमपी हॉल बनाने व आदि आवश्यकताओं को पूर्ण करने का आह्वान किया। डीएम ने सभी कार्य नियमानुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीआईओएस राजेश कुमार व प्रबंध समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।