फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा का आयोजन 10 केंद्रों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी परीक्षा का आयोजन 10 केंद्रों पर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक अर्थात टीजीटी परीक्षा के केंद्रों का एलान हो गया है। जिले में 10 केंद्रों पर 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शासन के निर्देश पर डीएम उमेश मिश्र ने एडीएम प्रशासन बीएस पटेल को परीक्षा प्रभारी बनाया है।
जिले में पहली बार टीजीटी परीक्षा सात व आठ अगस्त को होगी। अब तक जिले के अभ्यर्थी परीक्षा देने मुरादाबाद व मेरठ जाते थे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि टीजीटी की परीक्षा दो दिन चलेगी। पहले दिन व दूसरे दिन क्रमश: दो दो पाली होगी। पहली पाली का समय सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक है। दूसरी पाली का समय ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

बताया सभी दस केंद्र जिला मुख्यालय पर हैं। केंद्रों पर 11385 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों को परीक्षार्थियों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचना है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। कोरोना से बचाव की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
निगरानी के लिए रहेगा अधिकारियों का अमला
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को चार सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा पर सेक्टर वाइज निगरानी होगी। परीक्षा में 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगे हैं। जो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के पूरे समय निगरानी करेंगे। परीक्षा में 10 पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए चार सचल दस्ते रहेंगे। हर दस्ते में प्रभारी समेत पांच सदस्य हैं।
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा केंद्र
शासन ने जीआईसी, जीजीआईसी, आरजेपी इंटर कालेज, केपीएस इंटर कालेज, बीआईसी, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज, आरबीडी कालेज, वर्धमान कालेज ए, वर्धमान कालेज बी तथा पॉलिटेक्निक को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें