फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती थी किशोरी, डुबोकर की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती थी किशोरी, डुबोकर की गई हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी नौ माह की गर्भवती थी, उसके हाथ पीछे बांधकर पानी में डुबोकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। किशोरी 10 अप्रैल से लापता थी, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की 16 साल की बेटी दस अप्रैल को लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार को उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गंगा की धारा में मिला था। किशोरी के हाथ उसके दुपट्टे से पीछे की ओर बांधे गए थे। उसके सिर, गले व पीठ पर चोट के निशान थे। परिजन मान रहे थे कि उसकी हत्या कर शव गंगा में डाला गया है। किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह नौ माह की गर्भवती थी, उसकी मौत शरीर पर लगी चोट की वजह से नहीं बल्कि डूबने से हुई है। हत्या करने वालों ने उसके हाथ दुपट्टे से पीछे की ओर बांधे और गंगा में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि किशोरी का किसके पास उठना बैठना था। जल्दी ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट चार घायल
कोतवाली देहात। गांव उमरी निवासी नसीम अहमद, इमरान अहमद में किसी बात को लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटना में नसीम पक्ष की ओर से नसीम, अफजाल, मोबीन और शायरा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया। पुलिस ने नसीम की तहरीर पर इमरान, कादिर, सोनू व तारीक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें