फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा की अलख जला रहे शिक्षक परवेज आदिल

विज्ञापन
परवेज आदिल माही - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बालिका शिक्षा की अलख जला रहे शिक्षक परवेज आदिल
विज्ञापन

नगीना। उर्दू शिक्षक परवेज आदिल माही बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। समाजसेवा का जज्बा दिल में रखने वाले परवेज आदिल अपनी सरकारी तनख्वाह का एक बड़ा हिस्सा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने में लगा देते हैं।
मोहल्ला काजी सराय निवासी परवेज आदिल नगीना बूंदकी रोड पर स्थित रावल हैड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक दशक से क्षेत्र के बच्चों खासकर बालिकाओं को शिक्षित करने में लगे हुए हैं। वे बताते हैं कि जब एक शिक्षक के तौर पर उनकी विद्यालय में तैनाती हुई थी तब आसपास के ग्रामीण बालिकाओं को स्कूल पढ़ने के लिए भेजने से बचते थे। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया तथा घर-घर जाकर उनके अभिभावकों को इस नारे के साथ समझा कर स्कूल भेजने के लिए राजी किया कि जब एक बिटिया शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता हैं। वह प्रतिवर्ष स्कूल की होनहार छात्राओं को साइकिल व अन्य पुरस्कार देने का काम करते हैं। गरीब लड़कियों की शादी कराने में आर्थिक मदद, आंखों की रोशनी से परेशान हाल लोगों को ऑपरेशन के लिए मदद करना, कुष्ठ रोगियों की शिक्षा दीक्षा के लिए निरंतर मदद पहुंचाने के साथ-साथ प्रतिवर्ष क्षेत्र में सैकड़ों वृक्ष लगाना उनकी आदत में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे कहते हैं कि उन्होंने अपनी सरकारी तनख्वाह से बालिकाओं के स्मार्ट क्लास के लिए एलईडी लगवाई तथा अपने ही खर्च से बिजली संकट को दूर करने के लिए स्कूल में सोलर सिस्टम की भी व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें