फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो की बॉडी और पार्ट्स बरामद

विज्ञापन
नजीबाबाद में चोरी गई टाटा सूमो के बरामद बॉडी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
टाटा सूमो की बॉडी और पार्ट्स बरामद
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद से चोरी की गई टाटा सूमो एक दिन में चोरों ने काटकर खुर्द-बुर्द कर दी। सूमो मालिक और उनके साथियों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरों तक पुलिस को पहुंचाया। पुलिस ने कार की बॉडी और पार्ट्स बरामद कर आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

हरिद्वार मार्ग के अदब सिटी के निकट अलीपुरा क्षेत्र से मतलूब हुसैन जैदी की टाटा सूमो गत रविवार को तड़के चोरी हुई थी। सूमो मालिक और उनके पड़ोसियों ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर रविवार को पूरे दिन चोरी गई सूमो की लोकेशन खंगाली। नजीबाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों में सूमो कार को एक पिकअप बोलेरो द्वारा खींच कर ले जाने के फुटेज मिले। फुटेज के आधार नजीबाबाद की पालोमल कॉलोनी की पिकअप चोरी की सूमो को जे जाते दिखाई दी। अकबराबाद क्षेत्र में सूमो को काटने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कर अकबराबाद क्षेत्र से सूमो की बॉडी और कई स्थानों से उसके बेचे गए पार्ट्स बरामद कर लिए। पुलिस ने पालोमल कालोनी के एक व्यक्ति सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है पालो मल कॉलोनी में कई स्थानों पर कार के पार्ट्स बेचे गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें