फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में आस्था रखते हुए मतदान करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
बिजनौर में कलक्ट्रेट के बाहर पुलिसकर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाते एसपी देहात रामाअर्ज। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लोकतंत्र में आस्था रखते हुए मतदान करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह शपथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। राष्ट्रहित में मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, एएसपी देहात राम अर्ज ने कलक्ट्रेट के बाहर नामांकन प्रक्रिया की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने पुलिस कार्यालय पर मतदाता दिवस की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम आदि मौजूद रहे। एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें