फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कमाल दिखा रहा नींदडू़ का ताहिर

विज्ञापन
निदेशक नितिन रायकर के साथ नींदडू के ताहिर कमाल खान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मुंबई में कमाल दिखा रहा नींदडू़ का ताहिर
विज्ञापन

नींदडू़। नींदडू़ का ताहिर कमाल खान मुंबई फिल्मों में कमाल दिखा रहा है। उसकी फिल्म, दिल्ली बस, 2016 में फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध कान फेस्टिवल के प्रीमियम शो में दिखाई जा चुकी है। यह फिल्म 16 दिसंबर 2012 को देहली में चलती बस में निर्भया के साथ हुए दुराचार पर आधारित है। शारिक मिंहाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कमाल ने पवन गुप्ता की नकारात्मक भूमिका निभाई है। फिल्म में नीलिमा अजीम, मुशताक खान, अंजान श्रीवास्तव, विक्की आहुजा एवं मिथिलेश सिंह आदि ने अभिनय किया है। कमाल बिजनौर में आयोजित रे-फिल्म के सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन पांच के ग्रैंड फिनाले (13 अगस्त) में प्रसिद्ध गीतकार, निर्देशक और गायक नितिन रायकर के साथ बतौर जज आए हुए हैं।
विज्ञापन

करीब 19 वर्ष पहले मुंबई गए मोहल्ला शेखान निवासी इमामुद्दीन के पुत्र ताहिर कमाल खान को मुंबई में रहते हुए काफी संघर्ष करना पड़ा।
बॉलीवुड में करीब दो दशक गुजारने वाले ताहिर कमाल खान, संघर्ष को जीवन का मूलमंत्र मानते हैं। कहना है कि संघर्ष के बल पर किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में कलाकारों की कमी नहीं है। नितिन रायकर ने ताहिर कमाल खान को मेहनती और अपने काम के प्रति समर्पित कलाकार बताया। कमाल ने बताया कि उसे अता पता लापता फिल्म में पहली बार राजपाल यादव के साथ छोटा सा रोल मिला था। इसके बाद उसने शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो, सॉरी डेडी तथा लतीफ में छोटे मोटे किरदार निभाए। बेसमेंट में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की, जबकि धारावाहिक वीर शिवाजी में अफजल खान का रोल किया। कश्मीर में फिल्माई गई फिल्म चिनार में भी अहम भूमिका में हैं। मराठी भाषा की हिट फिल्म दगड़ी चाल में लीड रोल करने वाले ताहिर कमाल खान ने तू ही मेरी ख्वाहिशों में एलबम में भी मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें