फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने आयोजित की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसे संविदाकर्मियों का इलाज कराए निगम
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने विद्युत निगम पर मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने हाल ही में दुर्घटना में झुलसे दो विद्युत कर्मियों का निगम द्वारा पूरा इलाज कराने और परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन

उप्र पावर कारपोरेशन निविध संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में रायपुर रोड स्थित बिजलीघर में संविदा कर्मचारियों की बैठक हुई। सतीश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा संविदा कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। विभाग के अधिकारियों द्वारा संविदाकर्मियों पर दबाव बनाकर 26 दिन आठ घंटे के स्थान पर 30 दिन 12 से 14 घंटे तक कार्य लिया जा रहा है। पश्चिमांचल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि श्रम विभाग के नियमों को ताक पर रख अवर अभियंता द्वारा अकुशल कर्मचारियों से कुशल कर्मचारियों का कार्य लिया जा रहा। कर्मचारियों ने हाल ही में दुर्घटना में झुलसे दो विद्युत संविदा कर्मियों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और हर संभव मदद करने की मांग की है। बैठक में डिवीजन अध्यक्ष अरुण कुमार, महामंत्री रामअवतार शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, परवेंद्र कुमार, मोहित कुमार, वेदप्रकाश, शुभम कुमार, अर्जुन सिंह, गजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें