फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अधोमानक मिलीं दवाइयां, छह कंपनियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लगातार दवाइयाें के नमूने जांच में अधोमानक आ रहे हैं। जांच के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब जांच में दवा अधोमानक मिलने पर औषधि निरीक्षक ने उत्तराखंड के हरिद्वार व रुड़की, हिमाचल प्रदेश के सोलन, हरियाणा के अंबाला और यूपी के मेरठ की छह कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सितंबर माह में भी करीब 10 कंपनियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि चांदनी क्रिटिकेयर फार्मेसी, मोहल्ला फतेहनगर शेरकोट के यहां से एसेफ प्लस दवा की नमूना लिया। यह ट्रिफिट फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, रुड़की कंपनी ने बनाई थी। जांच में यह दवा अधोमानक मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा मकसूदरपुर में कृष्णा मेडिकोज से लिया गया डॉक्ससेफ-ओ टेबलेट का नमूना भी जांच में अधोमानक निकला। यह दवा अल्ट्रा ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड मानुपरा, सोलन की कंपनी में बनी थी।
सुरेश मेडिकोज मोहल्ला तकिया गढ़ी नाघा नहटौर से लिया गया वेलसेफ-एलबी सिरप का नमूना भी जांच अधाेमानक आया। इस सिरप को एमेंटिस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार कंपनी ने बनाया था। स्योहारा में भोला फार्मास्यूटिकलस से लिया गया स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का नमूना भी जांच में अधोमानक आया। यह कैप्सूल स्काउट लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड अंबाला कंपनी में बना था।
इसके अलावा बिजनौर में न्यू चौधरी मेडिकोज से लिया गया मोक्सीजो 625 दवा का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। यह दवा एस्ट्रोन फार्मास्यूटिकलस प्राइवेट लिमिटेड मेरठ की कंपनी में बनी थी। राजा का ताजपुर के शमा मेडिकल स्टोर से लिया गया डैक्सिलिन-सीवी सिरप का नमूना जांच में अधोमानक आया है।
विज्ञापन

इसमें मानक के अनुरूप साल्ट नहीं मिला। यह सिरप अल्ट्रा ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सोलन कंपनी में बना था। अब इन सभी कंपनियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें