फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेम की डोर को और किया मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। करवा चौथ व्रत का सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता है। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की सलामती और लंबी उम्र की दुआ की। वहीं, रविवार को देर शाम सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देखकर व्रत खोला। साथ पर पूजन कर जलपान किया।
करवा चौथ की तैयारियों में महिलाएं कई दिनों पहले जुटी थीं। पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही सुहागिन काफी उत्साहित नजर आईं। महिलाओं ने रविवार सुबह उठकर घरों की साफ-सफाई की। सुबह से ही उनका व्रत शुरू हो गया था। पूरे दिन बिना कुछ खाएं महिलाओं की अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर जल चढ़ाया। साथ ही पूजन कर व्रत खोला। भगवान शिव, मां गौरी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें