फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

नींदडू़। संपर्क मार्ग में बने गड्ढों में पानी भरने के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरकथल माधो, मौज्जमपुर सूरज, नंगला और नवादा के छात्र व छात्राओं को सरकथल माधो से नूरपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से गुजरते हुए सरकथल माधो, ऊमरी व मोरना के स्कूल-कॉलेज में अध्ययन करने जाना पड़ता है। फरहीन सिराज, नेहा कुमारी, रश्मि कुमारी व दीप्ती रानी आदि छात्राओं ने बताया कि इन दिनों उनकी परीक्षाएं चल रही हैं। मार्ग पर धामपुर शुगर मिल के गन्ने का क्रय केंद्र स्थापित है, जहां से हर समय गन्ना लदे ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। इस कारण सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बने हैं तथा वर्षा होने से उनमें पानी भर गया है। इससे छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्राएं पानी में फिसलकर गिर चुकी हैं। छात्र व छात्राओं ने जनहित में उक्त मार्ग पर बने गड्ढे तुरंत बंद कराने के अलावा संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान आनंद कुमार का कहना है कि इस संपर्क मार्ग का निर्माण गन्ना सहकारी समिति धामपुर के माध्यम से हुआ था। मार्ग खराब होने की शिकायत के साथ इसके पुनर्निर्माण की मांग समिति से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें