पोलियो अभियान के लिए सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया
धामपुर । स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सुपरवाइजरों को टिप्स दिए गए।
पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष राज शर्मा ने बताया कि 17 जनवरी को पांच साल तक की आयु के नौनिहालों को जिंदगी की दो बूंद खुराक पिलानी है। 17 जनवरी को बूथों वाले दिन जो बच्चे खुराक पीने से वंचित रह जाएंगे। उन बच्चों को टीमों में शामिल कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर जिंदगी की दो बूंद खुराक पिलाने का काम करेंगे। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलना है। किसी भी प्रकार का अवरोध आता है तो उस अवरोध को धैर्य और सहनशीलता के साथ कार्यक्रम की महत्ता को बताकर खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रशिक्षण में प्रतिरक्षण अधिकारी आरएस रघुवंशी, डब्ल्यूएचओ गुलशन सिंह, डॉ राहुल देव शर्मा, डा. अंकित कुमार, डा. पवन जायसी आदि ने सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर पंकज कुमार शर्मा, लक्ष्मी रानी, सुनीता, मिथलेश रानी आदि रही।