फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आईटीआई के लिए दस साल से अटके 3.96 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। कल्लूवाला अफजलगढ़ में दस साल से अधर में लटके आईटीआई कॉलेज के पूर्ण होने की उम्मीद जगी है। शासन ने निर्माण पूरा करने के लिए 3.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। धनराशि अवमुक्त होने पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
गांव कल्लूवाला में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम एवं बहुराष्ट्रीय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2013 में राजकीय आईटीआई का निर्माण स्वीकृत हुआ था। 10 वर्ष बाद भी भवन निर्माण पूरा नहीं हुआ। भवन निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये सापेक्ष कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को एक करोड़ 31 लाख रुपये अवमुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

2014 में निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। वर्ष 2018 में विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, लेकिन यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी बिजनौर आईटीआई में पढ़ रहे हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने क्षेत्रीय बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह तथा सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित विभागीय अधिकारियों से आईटीआई भवन निर्माण पूरा कराने के प्रयास किए। जिलाध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले।
विज्ञापन

इसके बाद शासन की ओर से आईटीआई भवन के शेष कार्य के लिए तीन करोड़ 96 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त होने की उम्मीद है। आईटीआई भवन पूरा होने के बाद क्षेत्र के प्रशिक्षणार्थियों को काफी राहत मिलेगी।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें