फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए बांध से पानी की निकासी शुरू

Sun, 13 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में गंगास्नान के लिए रामगंगा बांध से पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। ईई (अधिशासी अभियंता) रामबाबू के अनुसार बरेली के जिलाधिकारी ने इस बाबत मांग की थी। जिस पर बांध से पानी नदी में दिया जा रहा है। गंगास्नान का पर्व सोमवार को होने के कारण रामगंगा बांध से नदी में जारी किया गया है। 
विज्ञापन

बांध के ईई रामबाबू के अनुसार बांध से 400 क्यूसेक पानी की निकासी नदी में की गई है। यह निकासी अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। कालागढ़ से इस नदी पर स्टील ब्रिज, हरेवली, भूतपुरी व मुरादाबाद जनपद, रामपुर, बरेली आदि  जनपदो के गंगास्नान के लिए पानी की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें