विश्व एथलेटिक्स डे पर विशेष : स्टेडियम में तैयारी कर रहे 65 एथलेटिक खिलाड़ी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस समय 65 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का रास्ता स्टेडियम से होकर ही गुजरता है। खिलाड़ी स्टेडियम में मेहनत कर खूब पसीना बहा रहे हैं। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम ने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी दिए हैं।
जिले के युवा हर क्षेत्र में बिजनौर का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल के क्षेत्र में बिजनौर के युवा खुद को साबित कर रहे हैं। स्टेडियम में इस समय करीब 65 एथलेटिक खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। स्टेडियम में इस समय करीब 840 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। प्रेक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के सीखने के लिए अच्छी व्यवस्था है। इसके साथ ही एथलेटिक खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह दे रहे हैं। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के हर गुर को बता रहे हैं।
स्टेडियम में सीखकर ही आगे बढ़े : अली
बिजनौर निवासी खिलाड़ी अली अहमद ने बताया कि उन्होंने 22 और 23 अप्रैल को 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने 400 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था है।
स्टेडियम में अच्छे संसाधन : शोहित
खिलाड़ी सोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने साल 2020 में जूनियर नेशनल क्रास कंट्री में गोल्ड मेडल जीता। छह किलोमीटर की रेस में उन्होंने पहला स्थान बनाया था। स्टेडियम में ही सीखकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीखने के लिए अच्छे संसाधन हैं।
स्टेडियम में सीखने की अच्छी व्यवस्था : ऋषभ
खिलाड़ी ऋषभ राठी ने बताया कि उन्होंने साल 2021-22 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। बिजनौर स्टेडियम में प्रशिक्षण लेकर ही वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों के सीखने की पूरी व्यवस्था है।
स्टेडियम में 65 एथलेटिक कर रहे तैयारी : जयवीर
जला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम ने अब तक करीब 50 अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी दिए हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों को अच्छी तैयारी कराई जा रही है। स्टेडियम में इस समय करीब 65 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।