फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान : नजीबाबाद से ज्यादा बिजनौर तहसील में मालन पर कब्जा

विज्ञापन
बिजनौर तहसील क्षेत्र से होकर बहती मालन नदी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान : नजीबाबाद से ज्यादा बिजनौर तहसील में मालन पर कब्जा
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो मालन नदी की जमीन पर नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में भी कब्जा है, लेकिन बिजनौर क्षेत्र ने नजीबाबाद को पीछे छोड़ दिया। यहां हजारों बीघा जमीन पर अवैध कब्जा होना पाया गया है। दरअसल, राजस्व रिकार्ड खंगाले गए तो कहीं-कहीं मालन की चौड़ाई 200 मीटर तक मिली है, जबकि मौके पर संकरा नाला बना हुआ है। अब सभी गांवों में निशान लगाने का काम जल्द शुरू होने वाला है। फिलहाल दो-चार गांवों में ही निशान लगाकर अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन

मालन नदी को मौके पर देखा जाए तो यकीन नहीं होगा कि कागजों में इस नदी का दायरा इतना बड़ा भी हो सकता है। गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में गिनी जाने वाली और एतिहासिक नदी मालन अपने वजूद को बचाने के लिए जूझ रही है। हालांकि अमर उजाला के प्रयास से मालन को बचाने का अभियान का श्रीगणेश हो चुका है। अब प्रशासन ने कब्जा हटवाने के लिए राजस्व रिकार्ड खंगाले तो आश्चर्य हुआ। कहीं कहीं मालन की चौड़ाई 200 मीटर तक है। बल्कि मौके पर इतनी नहीं है। लोगों ने कब्जा कर फसल बो रखी है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार अन्य गांव में भी निशानन लगाकर मालन को कब्जामुक्त किया जाएगा। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि पूरी मालन के चौड़ीकरण का काम होना है। राजस्व रिकार्ड खंगाल लिए गए हैं। जितनी कागजों में मालन की चौड़ाई है, मौके से अतिक्रमण हटवाकर उतनी की चौड़ी की जाएगी।
विज्ञापन

कहां कितनी चौड़ाई
गांव चौड़ाई मीटर में
युसुफाबाद 180
मुढाला 170
नुरपुर डालू 140
किशनुपर 80
स्वाहेड़ी 46
युसुफपुर हमीद 35
पपावर खुर्द 30
खाना पट्टी 70
इस्लामपुर 38
अहमदपुर भरता 60
अलीपुरा माखन 40
शाहपुर गंगल 200
मो. लक्खू 40
गजरौला शिव 40
मुकीमपुर धर्मशी 46
मदसूदनपुर 46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें