फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम न्यायालय में एसपी ने सौंपी आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेएम न्यायालय में एसपी ने सौंपी आख्या
विज्ञापन

बिजनौर। दिसंबर 2019 में सीएए के विरोध में बवाल के दौरान नहटौर में सुलेमान की मौत के मामले में सुनवाई तेज हो गई है। तत्कालीन एसपी संजीव त्यागी सहित सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर सीजेएम न्यायालय में एसपी बिजनौर की आख्या मंगलवार को प्राप्त हो गई है। सीजेएम विमल त्रिपाठी ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

नहटौर के चरखी नौधा निवासी शुऐब की ओर से सीजेएम न्यायालय में 156(3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें शुऐब ने तत्कालीन एसपी संजीव त्यागी, तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश सोलंकी, तत्कालीन सहप्रभारी आशीष तोमर, कांस्टेबल मोहित व तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों पर उसके भाई सुलेमान की नहटौर में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसका भाई थाने वाली मस्जिद से जुमे की नमाज पढ़कर घर आ रहा था। पुलिस ने घेरकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में सीजेएम ने एसपी बिजनौर से इस घटना के बारे में विस्तार से आख्या तलब की थी। आख्या न्यायालय में प्राप्त हो गई है, इस मामले में अब 29 अक्तूबर को बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें