फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर गिरी गाज : एसपी ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंड, पुलिस लाइन में शराब के नशे में मचाया था उत्पात

Tue, 23 Jan 2024 05:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में शराब के नशे में पुलिस लाइन की बैरक में उत्पात मचाने वाले दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में अल्कोहल के सेवन की पुष्टि होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन, बिजनौर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में शराब पीकर हंगामा करने वाले दो सिपाहियों पर गाज गिर चुकी है। वहीं, डाक्टरों की जांच में अल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में तैनात चल रहे सिपाही करन सिंह और सोमेंद्र प्रताप को निलंबित कर दिया। निलंबित कर मामले की जांच के आदेश सीओ पुलिस लाइन को दिए गए हैं। बताया गया कि करीब चार दिन पहले सिपाही करन सिंह और सोमेंद्र ने शराब के नशे में पुलिस लाइन की बैरक में उत्पात मचाया था। साथ ही अन्य कर्मचारियों को परेशान किया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों सिपाहियों की डॉक्टरों द्वारा जांच कराई गई तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: दरोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग: बदमाशों ने बदल दिया था कार का नंबर, फिर भी हुए ट्रैक, पुलिस को देखते ही चलाई गोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें