औद्योगिक घरानों के आगे आने से समाज को मिलता है बड़ा लाभ : डीएम
धामपुर। धामपुर शुगर मिल की ओर से पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने को मोबाइल एंबुलेंस सेवा को शुरू कर दिया गया है।
एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। डीएम उमेश मिश्रा ने धामपुर चीनी मिल के प्रयास को सराहा। कहा कि जब औद्योगिक घरानों की ओर से सामाजिक सरोकार के दायित्वों का निर्वहन होने लगता है तो निश्चित तौर पर क्षेत्र के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।
यह कार्यक्रम पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। मोबाइल एंबुलेंस धामपुर चीनीमिल क्षेत्र के निकटवर्ती करीब 10 गांवों में अलग-अलग दिनों में स्वास्थ्य शिविर करने हेतु भेजी जाएगी। इस मौके पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ अजय कुमार अग्रवाल, धामपुर चीनी मिल के वाइस चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल, अध्यक्ष सुभाष पांडेय, उपाध्यक्ष एमआर खान, पीएचडी रुरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. कादंबरी, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, गन्ना जीएम ओमवीर सिंह, मनोज चौहान, डा. पंकज श्रीवास्तव, कमल पंवार, डा. कादंबरी, विजय गुप्ता आदि रहे।