फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफ्यूम और डियो सीधे शरीर पर लगाने का शौक बना रहा चर्मरोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया परफ्यूम और डियो से एलर्जी बना रही चर्मरोगी
विज्ञापन

बिजनौर। नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह साफ न करने और घटिया डियो व परफ्यूम सीधे शरीर पर लगाने का शौक एलर्जी का कारण बन रहा है। यही एलर्जी बहुत से लोगों को चर्मरोगी भी बना रही है। जिला अस्पताल में हर रोज 100 से अधिक चर्मरोगी आ रहे हैं। हालांकि चर्म मौसम की वजह से भी होता है, लेकिन लापरवाही के वजह से भी इसके रोगियों में इजाफा हो रहा है।
बदलता मौसम अक्सर चर्मरोगी बना देता है, जिसे हम एलर्जी कहते हैं। मौसम में उमस अधिक होने से इसके रोगी बढ़ते हैं। हालांकि केवल बदलता मौसम ही चर्मरोगी नहीं बनाता है। ज्यादातर मामलों में खुद के शरीर के साथ की जा रही लापरवाही भी कई तरह की समस्याओं को पैदा कर देती है। त्वचा रोग विशेषज्ञों की माने तो घटिया किस्म के परफ्यूम और डियो भी ऐसी समस्याओं को खूब बढ़ा रहे हैं। परफ्यूम और डियो में कई ऐसे केमिकल डाले जाते हैं जो इसको लंबे समय तक खराब नहीं होने देते हैं। ये इन सुगंधित पदार्थों को तो खराब नहीं होने देते हैं, लेकिन कुछ लोगों में ये एलर्जी का कारण बन जाते हैं। उधर, चिकित्सक सावधानी बरतकर एलर्जी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलर्जी से बचने के लिए ये करें
- हाथों को नियमित रूप से धोएं।
- नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह पूछकर सुखाएं।
- जांघों के आसपास की त्वचा सूखी व स्वच्छ रखें।
- खेलकूद के कपड़ों और अंत:वस्त्रों को इस्तेमाल के बाद धोएं।
- कपड़ों को धूप में सुखाएं।
- नाखूनों को छोटा रखें।
- मोजे को नियमित रूप से बदलें।
- एलर्जी का संकेत दिखने पर चिकित्सक को दिखाएं।
- डियो व परफ्यूम अच्छी गुणवत्ता का लगाएं।
- डियो और परफ्यूम त्वचा पर न लगाकर कपड़ों पर लगाएं।
-----
ऐसा न करें
- टाइट फिटिंग वाले जांघिया और पतलून न पहनें।
- लंबे समय तक गीले कपड़े और नायलॉन के अंत:वस्त्र न पहनें।
- अलमारी में गीले कपड़े न रखें।
- तौलिया, बेडशीट, कपड़े और जूते किसी से साझा न करें।
- कंघी, हेयर ब्रश किसी के साथ साझा न करें।
- संक्रमण को खुजाएं नहीं। संक्रमण के संकेतों को अनदेखा न करें।
वर्जन
मौसम जनित रोगों के समय एक दूसरे के कपड़े इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। ऐसे ही चर्म रोग को फैलने से रोका जा सकता है। डियो और परफ्यूम भी सीधे त्वचा पर नहीं लगाने चाहिए।
- डॉ. राजीव रस्तोगी, चर्म रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें