फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
अफजलगढ़ में कोरोना पीड़ितों को उपचार के लिए ले जाती एम्बुलेंस । - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अफजलगढ़ में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र में एक साथ तीन और लोगों के संक्रमित निकलने की पुष्टि हुई है। इसमें से एक ग्राम गोवर्धनपुर नावका, मुनीरनगर पर्वतपुर और एक नगर के मोहल्ला गौहरअली खां का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस टीम ने तीनों पीड़ितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भिजवा दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार ने बताया कि बुधवार को अफजलगढ़ क्षेत्र में आए प्रवासियों सहित 118 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कन्या इंटर कॉलेज में बनाये गए अस्थाई आश्रय स्थल पर क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा कुछ सैंपल प्रवासियों के भी भेजे गए थे। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पीड़ितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है। कोरोना पीड़ित मुनीरनगर पर्वतपुर, गोवर्धनपुर नावका, नगर के मोहल्ला गौहर अली खां के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए उनके परिजनों और अन्य दर्जनों लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुनीरनगर व गोवर्धनपुर के दोनों युवक 29 जून को सऊदी अरब से फ्लाइट से लखनऊ और लखनऊ से बस द्वारा धामपुर तथा धामपुर से थ्री व्हीलर से अफजलगढ़ पहुंचे थे। सूचना मिलने पर उन्हें आश्रय स्थल पर क्वारंटीन कर दिया गया था। वहीं नगर के मोहल्ला गौहर अली खां निवासी युवक अपने परिवार के चार लोगों के साथ दिल्ली से लौटा था। उसे प्रारंभिक जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें