फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में शाहबपुर रतन की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में शाहबपुर रतन की टीम रही विजेता
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कबड्डी प्रतियोगिता में शाहबपुर रतन की टीम और वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुस्लिम इंटर कॉलेज की टीम प्रथम स्थान पर रही।
प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक नम्रता कौशल तथा नमामि गंगे के प्रोजेक्ट अधिकारी पुलकित कुमार जाग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस बीच खेले गए कबड्डी मुकाबले में शाहबपुरा रतन ने प्रथम और गाजीपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में मुस्लिम इंटर कॉलेज ने पहला और एवरेेस्ट एजुकेशनल पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में फैजान पहले, मोहम्मद फैजान दूसरे तथा मोहम्मद मुईन तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक पुरुष वर्ग में उज्ज्वल चौधरी ने प्रथम, सुहेल ने द्वितीय और वसीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में आस्था ने पहला, मंजू ने दूसरा और सुहानी चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में अमित प्रथम, आशीष द्वितीय एवं फैजान तृतीय स्थान पर काबिज हुए। 400 मीटर में शेखर सिंह ने प्रथम, मोहित कुमार ने द्वितीय, उज्ज्वल चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एवरेस्ट एजुकेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धीरज चौधरी ने सभी विजेताओं को पदक देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु शर्मा ने किया। मोहित कुमार, मोहम्मद राहत, गौरव कुमार, विनीत कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें