फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदाह एक्सप्रेस में 25 फरवरी को हुई थी सफर के दौरान बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत प्रकरण में सीनियर डीसीएम ने की जांच
विज्ञापन

नजीबाबाद। सियालदाह एक्सप्रेस में सफर के दौरान डेढ़ माह के बच्चे की मौत प्रकरण में सीनियर डीसीएम मुरादाबाद ने जांच की। मंडलीय अधिकारी ने नजीबाबाद स्टेशन पर प्रकरण के संबंध में संबंधित रेल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

डीआरएम अजय नंदन के लक्सर, पथरी, कोटद्वार स्टेशनों के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सीएमआई आरके सिंह की उपस्थिति में प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने 25 फरवरी को मधुबनी (बिहार) निवासी रितु मिश्रा के डेढ़ माह के पुत्र की सफर के दौरान तबीयत खराब होने और पीड़ित बच्चे की उपचार व्यवस्था के संबंध में छानबीन की। उन्होंने नजीबाबाद रेल कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। रितु मिश्रा, अपनी मां गंभीरा देवी और दो बालिकाओं के साथ अमृतसर से बिहार जा रही थी, तभी सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच उसके बच्चे की अचानक तबीयत खराब हुई। सीनियर डीसीएम ने मीडिया को बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना मिलते ही तत्काल नजीबाबाद स्टेशन पर रेलवे स्टाफ ने ट्रेन पहुंचने पर बच्चे को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की चूक तो नहीं हुई यह देखने के साथ ऐसी घटनाओं में रेलवे की ओर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें