फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे भाइयों की तलाश में उतरे गोताखोर

विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर गंगा में डूबे दो भाईयों की तलाश के लिए पहुंचे पीएसी के गोताखोर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा में डूबे भाइयों की तलाश में उतरे गोताखोर
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा में डूबे दो भाइयों की तलाश में पीएसी के 15 गोताखोर लगाए गए हैं। दिनभर चली खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं लग पाया। हालांकि गंगा में एक किमी के दायरे में जाल भी डाला गया। पीएसी के जवान मोटरबोट से गंगा में उतरे। उधर, परिजनों का हाल बेहाल रहा, जिनकी रात भी गंगा बैराज पर ही गुजरी।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के से ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में दोनों भाइयों को तलाश कराया। दोपहर होने तक मुरादाबाद से पीएसी के 15 गोताखोर मोटरबोट लेकर बैराज पर पहुंच चुके थे, जिन्होंने गंगा के गहरे पानी में दोनों भाइयों को ढूंढा। सोमवार को चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी की रहने वाली रामरती की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज पर आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद मृतका के पोते नरदेव पुत्र महेंद्र और सिद्धार्थ पुत्र बनवारी नहाते हुए गंगा में बह गए थे। हालांकि इनके एक भाई को समय रहते बचा लिया गया। नरदेव और उसके चचेरे भाई सिद्धार्थ गंगा में डूब गए। हालांकि सोमवार की शाम ढलने तक गोताखोर लगे हुए थे। मंगलवार सुबह फिर से दोनों की तलाश की जाने लगी। पुलिस ने एक किलोमीटर के दायरे में जाल भी डलवाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर, बैराज के दो गेट बंद कराए गए हैं। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दिनभर बैराज पर ही डटे रहे। वहीं डूबे युवकों के परिजन भी बैराज पर ही डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें