फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान शुरू
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के शिक्षकों ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश को निरस्त कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान शुरू किया।
शिक्षकों ने सीएम से इंटर कालेजों का इंटरमीडिएट एक्ट 1921 में दिए नियमों व उप नियमों के अनुसार संचालन करने की मांग की है। इस दौरान जिला मंत्री विनोद कुुमार ने कहा कि सरकार शिक्षकों की लंबित समस्याओं का तो निदान करने में रुचि नहीं ले रही है। जिला मंत्री ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को आर्थिक पैकेज देकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने, इनकी सेवा नियमावली तैयार कर स्थाई समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश सिंह, असित कुमार, अतुल कुमार, चेतन कुमार, सूरजभान सिंह, शांति प्रकाश, गौरव शर्मा, अंकित राजपूत, चौधरी ऊधम सिंह, राजेंद्र जोशी, ठाकुर देवराज सिंह, ओमपाल सिंह, मुकेश कुमार, रीता रानी, डॉ अनुपम विश्नोई, आदेश कुमारी, पुष्पा गहलौत, नीरज कुमारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें