फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया गांवों में जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने किया गांवों में जनसंपर्क
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने को गांवों का भ्रमण कर किसानों से संपर्क शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में किसानों के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों ने अपने संसाधनों से महापंचायत में शामिल होने को कूच करने को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव खदाना में हुई बैठक में भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि एक साल होने वाला है पर भाजपा की केंद्र सरकार को किसानों के बार्डरों पर चल रहे आंदोलन को हल्के में ले रही है। भाकियू किसान और किसानी दोनों को बचाने को तीन कृषि कानूूनों को रदद करने को आंदोलन कर रही है। पर सरकार किसानों की मांग को पूरा करने के स्थान पर आंदोलन कुचलने का प्रयास कर रही है। अब केंद्र सरकार से आरपार करने के लिए भाकियू द्वारा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग करना है। बैठक में दुष्यंत राणा, धर्मवीर सिंह, कविराज सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, रनजीत सिंह, विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें