फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार करें महिलाएं

विज्ञापन
धामपुर के गांव नैंसीवाला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सिंगल बड द्वारा तैयार की जा र? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार करें महिलाएं
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विकास विभाग की ओर से गांव नैंसीवाला की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सम्मानित किया गया। एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को नारी सशक्तीकरण अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को गन्ना विभाग की ओर से आत्मनिर्भरता के लिए अपेक्षा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए जा रहे।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने धामपुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार चौहान, लोकेंद्र ढाका, सहायक प्रबंधक पद्म सिंह के साथ गांव का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस गांव में ग्रामीण आजीविका मिशन से संबद्ध महिलाओं गन्ने की सिंगल बड एवं बड चिप विधि से नर्सरी तैयार करने हेतु प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया। समूह की ओर से बृहस्पतिवार को गन्ने की प्रजाति सीओ 15023, सीओ 0118 की पौध तैयार की जा रही है। समूह को गन्ने की प्रजाति के बीज की व्यवस्था शुगर मिल धामपुर द्वारा की गई है। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि यह महिलाओं के उत्थान एवं स्वावलंबन के लिए गन्ना विकास विभाग की बहुत ही उपयोगी योजना है। इस योजना के अंतर्गत प्रति सीडलिंग के वितरण पर चिप विधि से डेढ़ रुपये प्रति सीडलिंग, सिंगल बड विधि से 1.30 पैसे प्रति सीडलिंग का अनुदान महिला समूहों को उपलब्ध कराया जा रहा है। गन्ना परिषद के अंतर्गत 20 महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। जिसमें प्रति समूह लगभग 30 से 35 सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें