फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया पालिका के विकास कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
स्योहारा में नगरपालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्योहारा। एसडीएम धामपुर व पालिका के ईओ ने नगर में पालिका द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदारों को मानक के अनुसार निर्माण सामग्री लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम धामपुर मनोज कुमार ने स्योहारा पहुंचकर पालिका के ईओ एपी पांडेय के साथ पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य आरएसपी इंटर कॉलेज सीसी रोड डंपिंग ग्राउंड में बन रहे ट्रोमल प्लांट के बेस का निर्माण एमआरएफ प्लांट का निर्माण पंप संख्या पांच की बिल्डिंग का निर्माण आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरएसपी रोड पर बनी रैंप को हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए।
एसडीएम ने वार्ड 25 में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुगर मिल के निकट स्थित तालाब गाटा संख्या 2726 क का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनाक्षी व स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात पांच एएनएम अनुपस्थित पाई गई। निरीक्षण के दौरान पालिका के अवर अभियंता सागर मोहम्मद शान अमित कुमार लिपिक फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें