बिजनौर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रमोद ने जिले में गुड हेल्थ नामक कैप्सूल की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। गुड हेल्थ एक आयुर्वेदिक औषधि है। जिसका प्रयोग युवा स्वास्थ्यवर्धक के रूप में कर रहे हैं। गुड हेल्थ का जब परीक्षण किया गया तो उसमें स्टेरॉयड की मात्रा पाई गई, जो सेहत के हानिकारक है। चिकित्सकों के मुताबिक इसके ज्यादा उपयोग से किडनी, लीवर पर प्रभाव पड़ रहा है।
बदलते दौर में स्टेरॉयड की लत युवाओं पर बुरा प्रभाव डाल रही है। पेशेवर एथलीट और बॉडी बिल्डर मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड का उपयोग स्वास्थ्यवर्धक कैप्सूल के रूप में कर रहे हैं। बाजारों में वजन बढ़ाने के लिए तमाम तरह के पाउडर आ रहे हैं। जिन्हें खाने से युवाओं का वजन बढ़ जाता है। कभी-कभी इस दुष्प्रभाव भी सामने आ आते हैं, जिसकी वजह से कुछ युवाओं को वजन पाउडर खाने से ज्यादा बढ़ जाता है। इसके साथ ही लखनऊ में पकड़े गए गुड हेल्थ कैप्सूल का उपयोग स्वास्थ्यवर्धक के रूप में हो रहा था। जब इसका परीक्षण किया गया तो आयुर्वेदिक दवा गुड हेल्थ कैप्सूल में स्टेरॉयड पाया गया। जिसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। यह कैप्सूल डॉ. विश्वास मेडिकेयर गुड हेल्थ कैप्सूल कलकत्ता के नाम से बाजार में बिक रहा है। जिसके बाद जिले में इस कैप्सूल की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
स्टेरॉयड के ज्यादा सेवन से बढ़ता है ब्लडप्रेशर
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि स्टेरॉयड का उपयोग वजन बढ़ाने या स्टेमिना बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग शरीर के हानिकारक है। स्टेेरॉयड के ज्यादा उपयोग से वजन बढ़ना, ब्लडप्रेशर बढ़ना, शुगर बढ़ना जैसी शिकायत हो जाती है।
हड्डियों को कमजोर करता है स्टेरॉयड
फिजिशियन डॉ. पंकज त्यागी ने बताया कि स्टेरॉयड का उपयोग जीवन बचाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर को हानि पहुंचाता है। स्टेरॉयड का लंबे समय तक सेवन करने से हड्डियां कमजोर होना, किडनी और लीवर पर प्रभावित होता है।
निरीक्षण कर की जाएगी कार्रवाई
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्यवर्धक दवाई के रूप में स्टेरॉयड बाजार में बिक रहा था। गुड हेल्थ कैप्सूल का परीक्षण करने के बाद इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बिजनौर में आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया जाएगा। अगर गुड हेल्थ कैप्सल मिलता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।