फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बिजनौर में अनियंत्रित होकर गांव में तालाब में पलटी स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौत

Thu, 12 Aug 2021 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

दोनों युवक स्कॉर्पियो सहित तालाब में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। धामपुर थानाक्षेत्र के गांव बसेड़ा के नजदीक एक स्कॉर्पियो मोड़ पर असंतुलित होकर तालाब में जा गिरी। स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो व दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से इनकार किया है। युवकों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि दोनों युवक एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। 

जानकारी के अनुसार रोहित चौहान 23 निवासी ग्राम गांठ जिला मुरादाबाद वमुरादाबाद के ही गांव जैथरा का रहने वाला उसका साथी धामपुर के बसेड़ा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बसेड़ा गांव के पास मोड़ पर स्कॉर्पियो असंतुलित होकर स्थित एक तलाब में जा गिरी।
विज्ञापन


दोनों युवक स्कॉर्पियो सहित तालाब में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने मृतको के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने चाहे लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई कराने से इनकारी कर दिया।युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है, परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें