नजीबाबाद में स्वतंत्रता सेनानी शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिन
- फोटो : NAZIBABAD
काकोरी नायकों को किया नमन
नजीबाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन में काकोरी कांड के नायकों और अमर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। ब्लॉक परिसर में एसडीएम परमानंद झा, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, ईओ वीपी सिंह, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी शिलापट स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम, ब्लॉक प्रमुख सहित उपस्थित ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेनानी शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश को आजादी दिलाने वाले सेनानियों को याद किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने देश को आजाद कराने में दिए गए राष्ट्रभक्तों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, साजिद अली, मो. आसिम, संतोष कुमार, हरीश कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।