फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सभासद, जरूरतमंदों को ही दी जाए पालिका में नौकरी

विज्ञापन
धामपुर में पालिका बोर्ड की संपन्न बैठक में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व अन्य सभासद - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बोले सभासद, जरूरतमंदों को ही दी जाए पालिका में नौकरी
विज्ञापन

धामपुर। पालिका बोर्ड की बैठक में नगर के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। सदस्यों ने सदन में ठेका कर्मियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगा हंगामा किया। सदस्यों ने कहा कि पालिका में जरूरतमंदों को ठेके पर या संविदा पर नौकरी पर रखा जाना चाहिए। लेकिन यहां पर कर्मचारियों के बच्चे ही ठेका या फिर संविदा पर कार्य कर रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बार बैठक में महिला सदस्यों के पति सदन से बाहर ही रहे। सदस्यों ने पालिका से बंदरों को पकड़वाने, नगीना चौक स्थित नाला, चामुंडा वाली गली, कालियावाला मंदिर के पास, मोहल्ला बाड़वान में बने नाले की सिल्ट सफाई कराने का प्रस्ताव पास हुआ। पालिका की किराए पर दी गई दुकानों के सत्यापन का प्रस्ताव पास हुआ। नहटौर ओवर ब्रिज और सूर्य नगर कॉलोनी में नए नलकूपों पर आउटसोर्सिंग पर छह व्यक्तियों की तैनाती करने, वार्ड नंबर दस में दिलशाद के मकान से शकील के मकान तक दो लाख 37 हजार की लागत से सीसी रोड बनवाने, वार्ड दो में लाला के मकान से मेन रोड तक दो लाख 32 हजार की लागत से सीसी रोड व नाला निर्माण कराने, वार्ड एक में दिलशाद कालोनी में रुवि के मकान से गुड्डू के प्लॉट तक दो लाख दस हजार की लागत से रोड व नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया गया है। सदस्य जितेंद्र गोयल का आरोप है कि पालिका में ठेके पर कर्मचारियों को रख तो लिया जाता है पर ईओ द्वारा उन्हें वेतन नहीं दिया जाता है। पालिकाध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर पालिका के ईओ सुभाष कुमार से ऐसे कर्मियों का अविलंब वेतन देने के आदेेश दिए। ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि पालिका में कार्यरत स्थायी कर्मियों के बच्चों को आउटसोर्सिंग या ठेका पर नौकरी दी जा सकती है। यह नियमों का उल्लंघन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें