फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को जगाने के लिए खूब दौड़े धावक

Mon, 30 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में मतदाता जागरूकता दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में बच्चे ,बुजुर्ग तथा जवान वोटरों को जगाने के लिए खूब दौड़े। वोट फॉर बेस्ट यूपी के नारों के बीच धावकों में आगे निकलने की होड़ लगी रही। करीब पांच किलोमीटर लंबी मतदाता जागरूकता दौड़ में हल्दौर के आरपीएस डिग्री कॉलेज का धावक धीरज कुमार टॉपर आफ द रनर्स रहा। बालिका वर्ग में प्रिया चौधरी ने बाजी मारी। महिला वर्ग  में कृष्णा कॉलेज की प्रवक्ता रुचि चौधरी ने बाजी मारी।  
विज्ञापन

रविवार को सुबह से राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति तथा रोटरी क्लब की ओर से आयोजित दौड़ के लिए नेहरू स्टेडियम में धावकों का हुजूम लगा था। वोट फॉर बेस्ट यूपी, पहले मतदान फिर कोई काम के नारों से स्टेडियम गूंज रहा था। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल के साथ बिजनौर दौड़ेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए थे। जिले में 15 फरवरी को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक वोटरों को जागरूक करने के लिए आयोजित इस रेस को डीएम जगतराज ने ठीक आठ बजे रवाना किया। बीच बीच में धावक मतदान करो, मतदान करो के नारे लगा रहे थे। धावक कलक्ट्रेट, विकास भवन, पोस्ट आफिस चौराहा, शक्ति चौक, जजी चौराहा, तथा नुमाइश ग्राउंड चौराहा होते हुए स्टेडियम पहुंचे। 
बालक वर्ग में आरपीएस डिग्री कॉलेज हल्दौर का धीरज कुमार प्रथम, तसलीम द्वितीय तथा कौशिंद्र शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रिया चौधरी प्रथम, मोना कुमारी द्वितीय, महसर जहां तृतीय रहीं। महिलाओं में कृष्णा कॉलेज     की प्रवक्ता रुचि सिंह ने बाजी मारी। इसके बाद क्रमश: शुगुफ्ता, रजनी बंसल तथा रचना गुप्ता रहीं। रोजी, टीना अग्रवाल, समरीन, संजना, मोनिका ,सुमन, टिंकू, मोनू कुमार, सोहित, योगेश, दीपक कुमार, नकुल और राहुल को उत्कृष्ट प्रदर्शन         के लिए पुरस्कृत किया गया। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने विजयी धावकों को प्रतीक चिह्न तथा नगद धनराशि प्रदान की। 
विज्ञापन

रोटरी क्लब बिजनौर के अध्यक्ष नरेश राजपूत, निर्वाचित अध्यक्ष गौरव भारद्वाज, अभिषेक राणा ,विवेक शर्मा, जीआईसी के प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा, अनूप गर्ग, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे। स्विप टीम के सदस्य अभिषेक        रोड़ का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें