फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद प्रत्याशी को धमकी

Mon, 30 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता रालोद प्रदेश महासचिव मुनिदेव शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर मेंं रालोद नेताओं ने भाजपाइयों पर बढ़ापुर की रालोद प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। प्रशासन को दी गई शिकायत में रालोद नेताओं ने दोबारा ऐसी हरकत करने पर ईंट का जवाब पत्थर से देने की बात कही है।
विज्ञापन

बिजनौर से रालोद प्रत्याशी राहुल सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश महासचिव मुनिदेव शर्मा ने कहा कि रालोद ने सभी वर्गों को टिकट दिए हैं। प्रदेश में कोई भी सरकार रालोद के बिना नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बढ़ापुर प्रत्याशी राधा सैनी को चुनाव मैदान से हटाने में लगे हैं। प्रत्याशी को खरीदने तक की कोशिश की जा रही है। भाजपाइयों ने दोबारा ऐसा किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। प्रशासन को हालात से अवगत करा दिया गया है।
वेस्ट यूपी प्रभारी पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि भाजपा सीमित वर्ग के किसानों के ऋण माफी का वायदा कर किसानों को धोखा दे रही है। सपा सरकार ने एटा, मैनपुरी के अलावा कहीं भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जिले की आठों सीटों पर रालोद मजबूती से चुनाव लड़ रही है। कोई भी बाहुबली रालोद के प्रत्याशियों को धमकाने की कोशिश न करे। बिजनौर में ऐसा नेता रह नहीं पाएगा। रालोद प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा कि सभी वर्ग पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें