चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आराेप
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। शेरकोट के एक अस्पताल में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई । परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत करने का प्रयास किया। परिजन डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने की जिद पर अड़े हुए थे।
मोहल्ला कोटरा निवासी मोहम्मद साजिद ने बताया कि उन्होंने अपनी 60 वर्षीय माता महमूदा खातून को कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के निकट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी मां को कई दिन से कमजोरी महसूस हो रही थी। डॉक्टर ने उनकी मां के उपचार में लापरवाही बरती। इस कारण मंगलवार दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। आरोप है कि वह बार-बार डॉक्टर से यह जानकारी करने पर सुधार होने का भरोसा देता रहा। लेकिन सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी माता की मौत हुई है।
उधरए अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख डॉक्टर और कई कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जिद पर अड़े हुए है। थानाअध्यक्ष का कहना है कि परिजनों की ओर से घटना के संबंध में तहरीर मिलेगी तो पुलिस जांच कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।