फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने 18 तक बढ़ाई प्रोत्साहन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने 18 तक बढ़ाई प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम धामपुर रोडवेज बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ललित कुमार त्रिवेदी ने बताया कि निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अतुल त्रिपाठी की ओर से गंगा स्नान पर्व के मद्देनजर विशेष प्रोत्साहन योजना को 18 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। नियम शर्तें पूर्ववत ही रखी गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ की ओर से दीपावली एवं छठ पर्व की अवधि के दौरान दो से 11 नवंबर तक के लिए संविदा चालकों परिचालकों व अन्य कार्मिकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना को लागू किया गया था। इस पर निर्धारित नियम शर्तें रखी गई थीं। जो भी चालक परिचालक निर्धारित निश्चित किलोमीटर बसों का संचालन करेगा उसे योजना का लाभ एकमुश्त धनराशि देकर दिया जाएगा। अब इस योजना को 18 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 11 नवंबर तक चली विशेष प्रोत्साहन योजना के लिए उनकी डिपो के 52 कर्मचारियों को करीब सवा दो लाख रुपये एक मुश्त लाभ दिया जाएगा। इनके बिल को स्वीकृति के लिए अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। इस बार दिवाली के मौके पर 52 बसों के माध्यम से 82 लाख 64 हजार की आय हुई है। जबकि पिछले साल 81 लाख 25 हजार रुपये की आय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें