फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती के गंगाघाट पर मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती के गंगाघाट पर मेला शुरू
विज्ञापन

नांगलसोती। कार्तिक पूर्णिमा पर नांगलसोती गंगाघाट पर लगने वाले स्नान मेले का गंगा मेला समिति द्वारा दूध प्रवाहित कर शुभारंभ किया। 19 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा।
नांगलसोती के प्रधान व मेला संरक्षक मोहम्मद फरमान, मेला इंचार्ज सिंधुराज, थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने गंगाघाट पर पूजन के साथ गंगा में दूध प्रवाहित कर मेले की शुरुआत की। प्रधान मो. फरमान ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। नांगलसोती गंगा घाट पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला उत्तराखंड के बाद यूपी की सीमा में लगने वाला पहला मेला है। दो साल के बाद मेले के आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मेला इंचार्ज सिंधुराज ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और मेला समिति के शिविर भी घाट के नजदीक ही लगाए जाएंगे। खोया-पाया के लिए मेला चौराहे पर एक शिविर लगेगा। गंगाघाट पर पूजन अरविंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, इरफान अहमद, राजीव कुमार, नीटू चौधरी, राजवीर काकरान, वीरेंद्र शर्मा, मोनू राजपूत, अर्पण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा की रहेगी व्यापक व्यवस्था
नांगलसोती के गंगाघाट पर स्नान मेले में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रहेगी। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने के निर्देश मेला समिति को दिए है। उन्होंने गोताखोर टीम को गंगाघाट पर मुस्तैद कराया है। वहीं, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, इसके लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें