फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर सीमित संसाधनों से जूझते रहे यात्री, रोडवेज डिपो को बढ़ाने पड़े बसों के फेरे

विज्ञापन
नजीबाबाद में रोडवेज बस में उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाईदूज पर रोडवेज बसों में रही मारामारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाईदूज पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। सीट पाने के लिए महिलाओं को जद्दोजहद करनी पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच सफर काफी तकलीफों से भरा रहा। भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ाए गए।
भाईदूज पर सुबह से ही रोडवेज स्टेशन, नगर के मुख्य चौराहों व बाईपास पर महिलाओं की भीड़ रही। नजीबाबाद रोडवेज डिपो ने यात्रियों के आवागमन के लिए तड़के से ही रोडवेज बसों की व्यवस्था की थी। सुबह नौ बजे के बाद अचानक भीड़ बढ़ने से व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। रोडवेज बसों में सफर के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई रूट के यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना बसों में सवार होने और भीड़ के बीच यात्रा के लिए विवश होना पड़ा। नजीबाबाद-हरिद्वार, बिजनौर और मुरादाबाद रूट की बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ देखने को मिली। उधर, नजीबाबाद से हरिद्वार और कोटद्वार मार्ग पर चलने वाले प्राइवेट वाहनों ने यात्रियों से डेढ़ से दोगुना किराया वसूला।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर रोडवेज ने की बंपर कमाई
नजीबाबाद। दीपावली, गोवर्धन, भाईदूज पर लक्ष्मीजी रोडवेज पर खूब मेहरबान हुईं। तीन दिन के त्योहार पर रोडवेज ने करीब 20 लाख रुपये की कमाई की।
डिपो इंचार्ज किशन कुमार यादव ने बताया कि रोडवेज डिपो ने दीपावली के दिन 10 लाख रुपये से अधिक, गोवर्धन पूजन के दिन 5.36 लाख रुपये और भाईदूज पर तीन बजे तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये की कमाई की। वर्तमान में नजीबाबाद रोडवेज डिपो से 56 बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो ने बसों के फेरे भी बढ़ाए।
विज्ञापन

भाईदूज पर नजीबाबाद में लगा जाम
भाईदूज पर नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। रोडवेज स्टेशन से डबल फाटक के फ्लाईओवर तक वाहन रेंगते हुए चले। पुलिस को यातायात सुचारु कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा मोटाआम चौराहा, सीकेआई चौक, मालगोदाम तिराहे पर पूरे दिन जाम का सिलसिला लगा रहा।

नजीबाबाद की रोडवेज बस में सीट पाने को उमड़ी यात्रियों की भीड़।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मालगोदाम तिराहे पर लगा जाम।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें