फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय रोडवेज बस खाई में गिरी

विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रावटी गांव के पास खाई में रोडवेज बस और जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय रोडवेज बस खाई में गिरी
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। रावटी गांव के बस अड्डे पर ओवरटेक का प्रयास कर रही रोडवेज की दो बसों में से एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने बस में सवार आठ सवारियों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग पर रावटी गांव के बस अड्डे पर बुधवार दोपहर को चांदपुर से बिजनौर सवारी लेकर जा रही दो रोडवेज की बसें जैसे ही रावटी गांव के बस अड्डे पर आकर रुकी दोनों बसों में एक दूसरे से आगे निकालने को लेकर दौड़ शुरू हो गई इसी बीच एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सवारियों में चीख पुकार पड़ गई जबकि दूसरा बस चालक बस को लेकर फरार हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बस में आठ सवारियां बैठी थी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें