नगीना में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : BIJNOR
नगीना में जेसीबी से ढहाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण
नगीना। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से बुधवार को एक बार फिर नगर में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा रहा। पालिका टीम ने जेसीबी मशीन द्वारा कई दुकानदारों का अवैध कब्जा हटाया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पालिका की टीम ने बुधवार की शाम नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड गांधी मूर्ति के निकट पालिका की आराजी पर अवैध कब्जा जमाए बैठे एक दुकानदार का जेसीबी मशीन से अतिक्रमण गिरा कर दुकान को सील कर दिया। इसके अलावा पालिका टीम ने कई दुकानदारों का जेसीबी मशीन से अतिक्रमण गिरवाया। ईओ ने बताया कि दुकानदार द्वारा पालिका की आराजी पर अवैध कब्जा कर रखा था, क्योंकि पालिका का अलॉटमेंट किसी दूसरे व्यक्ति को था और कब्जा कोई दूसरा व्यक्ति किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि नगर में जहां कहीं भी पालिका की आराजी पर लोगों ने अवैध कब्जे व अतिक्रमण कर रखा है ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। शीघ्र सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लेखाकार मदन पाल सिंह, इफ्तेखार जैदी, नरेश कुमार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।