फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 15 यात्री घायल

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के पास पेड़ से टकराई रोडवेज बस - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 15 यात्री घायल
विज्ञापन

बिजनौर। गांव पेद्दा के पास बाइक से टकराने के बाद बेकाबू होकर रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। जिसमें 15 यात्री घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम बिजनौर से रोडवेज की बस नजीबाबाद जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। गांव पेद्दा के पास बस सामने से आ रही बाइक से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बस से बाहर निकला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल व निजी अस्पताल पहुंचाया। बाइक से गांव स्वाहेड़ी निवासी टिंकू अपने रिश्तेदार सोनू के साथ खेत से काम करके लौट रहा था। ये दोनों भी हादसे में घायल हो गए। इनके अलावा बस में सवार नजीबाबाद क्षेत्र के गांव शेखपुर गढ़ी निवासी रवदित्त, गांव मुनीरगंज निवासी तौहीद, गांव चंदपुरी निवासी जावेद, नूरपुर क्षेत्र के रविदास नगर निवासी संजय कुमार व चांदपुर निवासी रामस्वरूप समेत 15 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बाइक सवार टिंकू को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। टिंकू और चार अन्य घायलों की हालत गंभीर है। चालक बस छेेड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें