फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर लगे गंगा स्नान मेले में साधुओं से वार्ता करते डीएम व एसपी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम और एसपी ने विदुर कुटी कार्तिक गंगा स्नान मेले का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
बृहस्पतिवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे। विदुरकुटी से मेले की तरफ बढ़ते हुए दो नागा साधु दिखाई दिए तो डीएम और एसपी ने काफिला रोक लिया। दोनों अफसरों ने नागा साधुओं से बातचीत की। कहां से आए और कहां ठहरेंगे आदि जानकारी ली। इसके बाद डीएम और एसपी ने मेले में पैदल मार्च किया। तमाम व्यवस्थाओं सहित सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। पुलिस के असलहा की प्रदर्शनी भी देखी।
विज्ञापन

रोमांच पैदा कर रही असलहा प्रदर्शनी
असलहा को लेकर लोगों के दिमाग में तमाम सवाल होते हैं। अब मेले में पुलिस के शस्त्रों की प्रदर्शनी लगी हुई है, जिससे लोग प्रदर्शनी में पहुंचकर असलहा को देख रहे हैं। पुलिस इनकी तमाम जानकारी लोगों को बता रही है।
विज्ञापन

मेला कोतवाली से ही हो रही निगरानी
गंगा स्नान मेला में बने अस्थायी थाने से ही इस बार तंबुओं के शहर की निगरानी हो रही है। 150 सीसीटीवी लगे हुए हैं। सभी चौराहों और रास्तों में होने वाली गतिविधि को थाने में ही बने कंट्रोल रूम में बैठकर देखा जा रहा है।

बिजनौर में विदुर कुटी पर लगे गंगा मेले में पुलिस के हथियारों को देखते डीएम व एसपी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें