भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
नहटौर। पुलिस ने भाजपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ और कानों के कुंडल लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला बागवान नकटा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह दवाई लेने के लिए जा रही थी, रास्ते में पंचायती मंदिर निवासी सरदार गुरमीत सिंह और मोहल्ला गुरुद्वारा गौरव ने उसे रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट और छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर आए पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की और कुंडल लूट लिए। सरदार गुरमीत सिंह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नहटौर मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर लूट व छेड़छाड़ की धारा में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, भाजपा नेता गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका एक युवक से विवाद चल रहा था, जिसने अपनी बहन से झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि समाज के लोगों के बीच मामले में समझौता हो गया है। संवाद