फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खाली प्लॉट में मिले गोवंशों के अवशेष, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, जमकर हंगामा, पुलिस पर लगा ये आरोप

Mon, 05 Feb 2024 07:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Meerut News : मेरठ के बजौट गांव के जंगल में सोमवार को गोवंशों के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। इसके बाद उन्होंने घटना के खुलासे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लोहिया नगर के बजौट गांव के जंगल में सोमवार को गोकशी होती मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू संगठनों ने घटना पर रोष जातया। इस दौरान उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस अधिकारियों से जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने एक दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बजौट गांव निवासी कुछ किसान सोमवार को बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के पीछे मिल्लत कॉलोनी के पास जंगल में पहुंचे तो उन्हें अनिल त्यागी के आलू के खेत के बराबर में खाली प्लॉट में कुछ कुत्ते पशुओं के अवशेष को नोंचते मिले। किसानों ने मौके पर जाकर देखा तो गोवंशों के अवशेष इधर-उधर बिखरे मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत हिंदू संगठनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना मिलते ही एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और घटना पर पर्दा डालने के उद्देश्य से गड्ढा खोदकर अवशेष दबाने का प्रयास किया। लेकिन, इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलामहामंत्री विनोद जाटव, उपाध्यक्ष अक्षय भड़ाना, अक्षित त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत सूर्यवंशी, गुड्डू, प्रिंस, नकुल, अश्वनी त्यागी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर सिपाही मौके से फरार हो गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने घटना पर रोष जताते हुए बताया कि लोहिया नगर पुलिस गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने बताया कि एक माह में गोकशी की यह छठीं घटना है। कई घटनाएं ऐसी भी हैं, जिनको पुलिस ने दबा दिया है।

लोगों का कहना है कि अगर इन आवरा गोवंशों को आश्रय स्थल पर छोड़ दिया जाए तो कुछ हद तक घटनाओं को रोका जा सकता है। पुलिस ने एक दिन का समय मांगते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व गोवंशों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। उधर, पशुपालन विभाग की टीम ने अवशेषों के नमूने लिए और पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दबवा दिया।

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी में गहरा रहीं ISI की जड़ें, कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंक का पाठ, पकड़े जा चुके हैं 18 एजेंट
विज्ञापन

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की गई। नमूने लेकर अवशेषों को दबा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें