फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजगता से बची किशोरियों की जान

Sun, 30 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद  में रेलवे ट्रैक पार कर रहीं तीन किशोरियां ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। घर से ट्यूशन पढ़ने जा रहीं तीनों किशोरियों को यात्रियों ने शोरशराबा कर ट्रैक से हटाया। यात्रियों की सजगता से लोगों की जान बच गई। 
विज्ञापन

नजीबाबाद नगर क्षेत्र से लाइन पार आदर्शनगर, सुभाषनगर, हिमालयन कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र से पैदल आवागमन करते हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आदर्शनगर क्षेत्र से तीन किशोरियां रेलवे ट्रैक पार करने के लिए रेलवे मालगोदाम क्षेत्र में पहुंचीं। सहारनपुर से मुरादाबाद दिशा में जाने के लिए रनथ्रू मालगाड़ी जैसे ही नजीबाबाद स्टेशन पर बिना रुके गंतव्य की ओर बढ़ीं, तभी मालगाड़ी को देखकर ट्रैक पार कर रहीं तीनों किशोरियां रुक गईं। 
इसी समय मुरादाबाद दिशा से तेज गति से पंजाब मेल अमृतसर जाने के लिए नजीबाबाद पहुंच रही थी। मालगाड़ी के शोर के बीच दूसरी दिशा से पंजाब मेल ट्रेन आने का किशोरियों को जरा भी एहसास नहीं हुआ। संयोग से ट्रेन को देखकर रुके कुछ लोगों ने दूसरी दिशा से ट्रेन को आते देखकर शोर मचा दिया। समय रहते तीनों किशोरियां ट्रैक से हट गई, अन्यथा बड़ा हादसा पेश आता। हादसा टलने पर किशोरियों ने राहत की सांस ली। स्कूल और घर के बीच आवागमन करने के लिए एक ही समय में दर्जनों बच्चों रेल ट्रैक पार करते हैं। 
विज्ञापन

मालगोदाम क्षेत्र में ट्रेनों के आवागमन के साथ साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनों की शंटिंग भी होती है। इस क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कोई पुख्ता इंतजाम न होने से हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें