फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, रामगंगा बांध के जलस्तर में वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से रामगंगा बांध के जलस्तर में वृद्धि
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ क्षेत्र का मौसम बारिश होने से सुहावना हो गया है। पहाड़ों पर रात्रि से हो रही बारिश की वजह से रामगंगा बांध के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
धामपुर में भी देर रात से हो रही बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली है। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। कालागढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि से बारिश हो रही है। खेतों में धान व गन्ने की फसल को बारिश से फायदा हुआ है। रामगंगा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश से रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर बढ़ रहा है। बांध के सहायक अभियंता एमडी जोशी ने बताया कि रामगंगा बांध पर सुबह चार बजे से सांय चार बजे तक लगभग 27 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। बांध के जलाशय में पर्वतों से 4250 क्यूसेक पानी आ रहा है। शुक्रवार की सांय चार बजे बांध के जलाशय का जलस्तर 353.470 मीटर रिकार्ड किया गया है। बांध के जलाशय पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर क्षेत्र में देर रात से बारिश हो रही है। लोगों को बारिश होने से गरमी से राहत मिली है। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया है। किसान भारत भूषण, पंकज कुमार, राजू ने बताया कि बारिश की फसलों को जरूरत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें