फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Thu, 20 Oct 2016 03:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर-झालू मार्ग पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला जाटान निवासी विपुल चौधरी (27) अपने भरत विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन के साथ कार से नहटौर से बिजनौर आ रहे थे। बिजनौर-झालू मार्ग पर गांव नांगलजट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में विपुल चौधरी और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। मोबाइल से मिले नंबरों पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।   सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को गाड़ी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। विपुल एक हिंदी दैनिक अखबार में प्रसार प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो साल पहले अर्जुन के बेटी की भी पानी में डूबकर मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें