फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजा का ताजपुर- बुखार की चपेट में गुनियाखेड़ी के काफी लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। क्षेत्र के गांव गुनियाखेड़ी में बुखार का प्रकोप है। गांव के काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। जो निजी चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में करीब 10 दिन पहले एक सात वर्षीय बालक लक्की की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव के प्रदीप कुमार, मोहित कुमार, अश्वनी कुमार, वीरवती, राजबहादुर सिंह, बाहदरे सिंह, पवन कुमार, बिट्टू आदि लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव के लोग ताजपुर, नूरपुर, स्योहारा, धामपुर, मुरादाबाद में अपना उपचार करा रहे हैं। मगर स्वस्थ विभाग ने गांव में शिविर तक नहीं लगाया।
इस संबंध में नूरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय गंधर्व का कहना है कि गांव में बुखार फैलने के बारे में किसी ने अवगत नहीं कराया। गांव शिविर लगाकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें