नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
पंचायत में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की उठाई मांग
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने पंचायत के बाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को किसानों की गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित कई मांगों का मांग पत्र सौंपा।
भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में पंचायत की। किसानों की ओर से उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित मुक्त कराने, किसानों को कर्जों से मुक्त करने, बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, गन्ना तौल कांटों पर घटतौली रोकने के लिए प्रबंध करने, मिलों और निजी कारखानों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने, नहरों में तत्काल पानी छोड़ने सहित अनेक मांगें शामिल थीं। किसान पंचायत में मुफ्ती मोहम्मद नफीस फयाजी, उदय भान, टीकाराम, कृपाल सिंह, फुरकान, योगेंद्र राठी, दिलशाद, सुखवीर सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।